मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में वृहद गो आश्रय स्थल बनाने के लिए भूमि नहीं मिल रही है। जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वृहद गो आश्रय स्थल बनाया जाना है। एक वृहद गो आश्रय स्थल के निर्माण के लिए करीब 1.60 करोड़ की धनाशि खर्च होने की संभावना है। अभी तक पशु पालन विभाग को भूमि नहीं मिल पायी है।

गोशालाओं की संख्या जनपद में करीब 24 गोशाला है। जिनमें से नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में 10 गोशाला है और ग्रामीण क्षेत्र में 14 गोशाला है। इन सभी गोशालाओं में करीब 6360 गोवंश संरक्षित है। पशुपालन विभाग के द्वारा इन सभी गोवंश का रखरखाव किया जा रहा है। पशु पालन विभाग के अधिकारियों के द्वारा उक्त गोशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए चारा, भूसा, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था को भी परखा जाता है। अब जनपद में छह...