मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ तहसील गेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के दौरान मौके पर लगी भारी भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर व्यक्ति ने महिला के पास से तीन लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन से भरा थैला चुरा लिया।भोपा निवासी 67 वर्षीय शहीदा बेगम पत्नी इकबाल अपने पुत्र शहजाद के साथ शुक्रवार को तहसील में प्लॉट का बैनामा कराने आई थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब वह रजिस्ट्री के लिए तहसील जा रही थीं, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...