Muzaffarnagar News: वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4851 लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए किए गए आवेदनों की जांच में चार ऐसे आवेदक मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। शासन के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक विभाग की टीम 1100 आवेदन पत्रों की जांच पूरी कर चुकी है। जांच के दौरान चार आवेदक मृतक पाए गए हैं। विभाग की ओर से शेष आवेदन पत्रों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
आवेदनों के सत्यापन में मिले मृतक आवेदक जिला समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर जिले के 4851 लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इन सभी आवेदनों की जांच कर पात्र लाभार्थियों की पहचान करने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। इसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग ने आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.