मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: एक पेड़ मां के नाम वृहद महा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत जानसठ विकासखंड की समस्त पंचायत में महाअभियान चलाकर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। खंड विकास कार्यालय जानसठ के एडीओ पंचायत धर्म सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम महा अभियान के अंतर्गत मां प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान देते हुए इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाना है। ग्राम पंचायत सिखेड़ा में एडीओ पंचायत धर्म सिंह एवं ग्राम सचिव केपी सिंह की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा अमरूद ,जामुन,नीम,पीपल लिपटिस, अर्जुन ,अशोक आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया इस द...