Muzaffarnagar News: वीआईपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का कस्बे के एक हॉस्पिटल पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सोनू कश्यप ने किया। इस दौरान कुंवर बाल बहादुर (मास्टर चुन्नूलाल कश्यप) को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष, डॉ. सोनू कश्यप को जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर तथा सत्येंद्र कश्यप को शामली का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर डा. सोनू कश्यप ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.