मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। विश्व विख्यात प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, सम्भालेहड़ा की मंदिर समिति ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को लेकर मीरापुर विधायक मिथलेश पाल को पत्र लिखा।लिखें गए पत्र में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कई महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति की मांग की गई है। श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भालेहड़ा की समिति के अध्यक्ष लाला नरेन्द्र कुमार गर्ग, सचिव कृष्णपाल सैनी एवं उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ने शनिवार को स्थानीय विधायक मिथलेश पाल से पत्र के माध्यम से मंदिर परिसर के विकास हेतु पिंक शौचालय का निर्माण,बड़े सत्संग भवन/कथा स्थल का निर्माण,रसोई सहित भोजनालय का निर्माण,टॉयलेट सहित 10 कमरों का निर्माण,मंदिर प्रांगण में यज्ञशाला का निर्माण तथा दो भव्य प्रवेश द्वार (गेट) के निर्माण,मंदिर परिसर का सौं...