मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारतीय विश्वकर्मा संगठन (अराजनैतिक) द्वारा भोपा रोड स्थित शगुन पैलेस में तृतीय वार्षिक भंडारा उत्सव एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य संजीव आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. सिमलेश धीमान व अनुज धीमान ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन पांचाल विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन हर महीने की 17 तारीख को सेवा कार्य और 17 जुलाई को वार्षिक उत्सव आयोजित करता है। राजीव धीमान, रविंद्र पांचाल, भीष्म धीमान, शिवकुमार मास्टरजी, डॉ. ब्रजवीर सिंह, प्रमोद धीमान पंकज और विजेंद्र परीमा...