मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: भगवान विश्वकर्मा की आगामी 17 सितंबर को निकलने वाली शोभायात्रा की अनुमति की मांग को लेकर विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। समाज के लोगों ने बताया कि पिछले 20-30 वर्षों से परंपरा अनुसार विश्वकर्मा चौक पर शोभायात्रा, भंडारे और प्रातःकालीन यज्ञ का शांतिपूर्ण आयोजन होता आ रहा है। प्रतिनिधियों का आरोप है कि पिछले वर्ष कुछ लोगों ने अलग ट्रस्ट बनाकर मतभेद पैदा करने की कोशिश की थी, हालांकि आपसी सहमति के प्रयास विफल रहे। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा समिति को ही 17 सितंबर को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाए, ताकि वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा सुचारू व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ...