मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के गांव कैडी़ निजाम पुर में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।अवर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कैडी निजामपुर स्थित उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पंकज कुमार शाह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 13 जुलाई की रात गांव कैडी के जंगल में स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गिराकर उसका कीमती सामान चुरा लिया। मौके पर जाकर विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ट्रासफार्मरों को नीचे गिराकर तार व तेल चोरी थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे ह...