मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर में शनिवार को एक दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच तथा रचनात्मकता का परिचय देते हुए कुल 45 नवाचार आधारित क्रियाशील एवं स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए।प्रदर्शनी के दौरान छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र वीर प्रताप अपने मॉडल के लिए प्रथम स्थान पर चुने गए। कुमारी दीपाली एवं राधिका मावी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा कुमारी अवनी एवं मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में माउंट लिट्रा सहित तीन...