मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। विद्यालय के विज्ञान क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विज्ञान क्लब की छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र में सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने आए लोगों को पुराने कपड़ों से तैयार किए गए पुनः उपयोग योग्य कपड़े के थैले वितरित किए। छात्राओं ने ग्रामीणों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि पुराने एवं अनुपयोगी कपड़ों से उपयोगी थैले बनाकर न केवल प्लास्टिक का उपयोग कम किया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Ara News: एसबी कॉलेज एनएसएस का प्लास्...