मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव विज्ञाना के जंगल में चौगामा नहर के टूटने से आसपास की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। मूसलाधार बारिश के कारण नहर में अचानक आई बाढ़ जैसे पानी ने नहर की मिट्टी की ढांग को तोड़ दिया, जिससे खेतों में पानी भर गया। स्थानीय किसानों ने बताया, "हर साल यही समस्या होती है। नहर का रखरखाव नहीं होता, इसलिए बरसात में थोड़ा पानी आते ही यह कहीं न कहीं टूट जाती है। हमारी फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- Hathras News: ईशन नदी का जलस्तर बढ़ते ही खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...