मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गैंगस्टर विक्की त्यागी हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हत्याकांड की पत्रावली एडीजे-प्रथम से एडीजे-7 के न्यायालय में स्थानांतरित हो गई है।एडीजीसी अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि चरथावल के गांव पावटी के गैंगस्टर विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-प्रथम के न्यायालय में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हत्याकांड में सौरभ और सागर मलिक के अधिवक्ता ने पंचायतनामा भरवाने वाले गवाह से जिरह कर चुके हैं। गवाह ने स्वीकार किया है कि उसने पंचायतनामा भरवाया था। एडीजीसी ने बताया कि इस प्रकरण में अगली गवाही तत्कालीन डिप्टी कलक्टर विनीत कुमार की होगी। बुधवार को पत्रावली एडीजे-प्रथम की कोर्ट से एडीजे-7 के न्यायालय में स्थानांतरित हो गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रोहि...