Muzaffarnagar News: वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक और चाकू बरामद
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: भोपा। गांव सीकरी के जंगल में खंडहरनुमा स्थान से पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस निरजाजनी झाल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि सीकरी के पास खंडहरनुमा स्थान पर एक युवक चोरी की दो बाइक लेकर मौजूद है। उप निरीक्षक सपन चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। दो बाइक के अलावा चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पुत्र अजीत निवासी कुढाना, थाना कोतवाली शामली बताया। आरोपी ने दोनों बाइक शामली से चोरी करने की बात स्वीकार की तथा पुलिस से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.