मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- परम्परा से प्रगति थीम पर वार्षिकोत्सव Muzaffarnagar News: खतौली। शनिवार को चौधरी हरबंस सिंह कन्या डिग्री कॉलेज में स्वर्गीय सत्येन्द्र सिंह मुख्य संरक्षक की स्मृति में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन परम्परा से प्रगति थीम के अंतर्गत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, शिक्षा, नवाचार और आधुनिक विकास की दिशा में छात्राओं को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में मुख्य अतिथि मंडल में दिनेश कुमार, सुरेश सिंह (सी.ए.), अमित कुमार, अतुल कुमार सहित अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही। सह-मुख्य अतिथि मंडल में बलवीर सिंह चौहान, प्रद्युम्न राजपूत, राजेन्द्र सिंह मानव, सुनील कुमार एवं अन्य...