मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला युवा अधिकारी ने बताया है कि हर घर तिरंगा और माई भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला युवा अधिकारी कार्यालय के वालंटियर्स और गांव के युवाओं ने तहसील सदर के विकासखंड पुरकाजी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के तहत युवाओं ने सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और ऐतिहासिक मूर्तियों के आसपास सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही वालंटियर्स ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपने घरों पर गौरव के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं और ग्रामीणों ने अपने आ...