Muzaffarnagar News: वहलना चौक का नाम बदलने पर खुशी, शिव चौक पर बांटी मिठाई
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने का प्रस्ताव पारित होने पर शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और सर्व समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश पुंडीर के नेतृत्व में शिव चौक पर मिठाई बांटकर नगर पालिका परिषद बोर्ड का आभार व्यक्त किया गया। शनिवार को शिव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर राकेश पुंडीर ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हमें सभी महापुरुषों को जाति और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.