Muzaffarnagar News: वन विभाग ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मोरना। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण विषयक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र -छात्राओं को वृक्षारोपण के लाभ बताये गये। कार्यक्रम में वनक्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन प्रदान करने वाले जीवित संसाधन नहीं हैं, बल्कि पृथ्वी के सम्पूर्ण पारिस्थितिक तंत्र की आधारशिला हैं। वर्तमान समय में बढ़ता हुआ वैश्विक तापमान अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़, हीट वेव तथा अन्य चरम मौसमी घटनाएं जलवायु परिवर्तन के प्रत्यक्ष संकेत हैं। इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जनसहभागिता से ही संभव है।जैसे आम, जामुन, अमरूद, अनार, नींबू, बेल, कटहल, इमली तथा अन्य फलदार वृक्षों के बीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.