Muzaffarnagar News: लेफ्टिनेंट से कैप्टन बने अभिषेक सहरावत, भोकरहेड़ी में खुशी की लहर
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मोरना कस्बा भोकरहेड़ी निवासी और सैनिक परिवार के होनहार युवा अभिषेक सहरावत को भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि से कस्बे और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।रविवार को मध्य प्रदेश के मऊ में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान अधिकारियों और माता सुनीता सहरावत ने अभिषेक के कंधों पर कैप्टन पद का क्राउन सजाया। अभिषेक गत वर्ष सितंबर में ही लेफ्टिनेंट बने थे। अभिषेक के पिता अनिल सहरावत और दादा राजवीर सिंह भी सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा कस्बा स्थित स्कूल में पूरी करने वाले अभिषेक की इस स्वर्णिम सफलता पर माता सुनीता, बहन यशस्वी, दादी सतवीरी और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देकर बधाई दी। अभिषेक की पदोन्नति पर कस्बे के वरिष्ठ नागरिक बाबा ओमबीर सिंह, मदनपाल सिंह, पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.