मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा हाईवे स्थित रिजॉर्ट में स्थापना दिवस एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर (2026-28) लायन विनय मित्तल का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेफ लायन आदित्य गुप्ता ने किया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएमजेफ लायन पंकज बिजलवान ने वर्ष 2026-27 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष लायन मनीष जैन, सचिव लायन दिनेश गर्ग और कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दो नए क्लबों, लायंस क्लब कात्यायनी अध्यक्ष: लायन पारुल अग्रवाल और आर्यन लियो क्लब उन्नति अध्यक्ष: लियो स्वाति वशिष्ठ की भी विधिवत स्थापना की गई। निवर्तमान अध्यक्ष लायन अमित मित्तल द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। संचालन सीए ...