मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: भोपा लापता हुए युवक का शव पांच दिन बाद बुधवार को बेलड़ा नहर पुल के पास मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की तलाश में परिजन और ग्रामीण दिन-रात नहर पर निगरानी कर रहे थे। सूचना पर भोपा और पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नहर में कूदने के बाद युवक की तलाश पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय लोकेश पुत्र जितेंद्र शनिवार की शाम किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था। जानकारी के अनुसार उसने कम्हेड़ा गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुरकाजी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं लगा।

बेलड़ा नहर पुल के ...