मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: ढांसरी गांव के लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ।आयांश अपने दादा के साथ रविवार को मंदिर गया था।कि कुछ देर बाद गायब होने से हड़कम्प मच गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी अनुज कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र अयांश रविवार सुबह की सुबह दादा श्याम सिंह के साथ घर के पास स्थित मंदिर में गया था। श्याम सिंह मंदिर परिसर में रोजाना की तरह अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। कुछ देर बाद अयांश के दिखाई न पड़ने पर आसपास आयांश की तलाश की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मंदिर के पास मासूम लापता, तालाब में तलाश शुरू घर जानकारी करने पर भी आयांश का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों और गांव में ...