मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुमन विहार कॉलोनी से लापता किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बड़ौत से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 3 जुलाई को सुमन विहार निवासी दीपक शर्मा का 14 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने किशोर की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रविवार को किशोर को बड़ौत से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से बिना बताए बैग में कपड़े रखकर घूमने के इरादे से निकला था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। वह पहले हरिद्वार पहुंचा, वहां से ऋषिकेश गया और बाद में बड़ौत आ गया। पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...