मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन की अवैध रुप से सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन व एक कार बरामद की है। बरामद कैप्सूल व इंजेक्शनों की कीमत लगभग 6.65 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी हापुड़ के एक युवक से नशीली दवाईया खरीदकर लाते थे और शहर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना प्रभारी सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ माल रोड से मुखबिर की सूचना पर नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन की अवैध रूप से सप्लाई करने वाले तीन तस्कर दीपक निवासी तीर्थ कॉलोनी खतौली, कलीम निवासी बधौली खरखौदा मेरठ और जु...