मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है।मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक बंदूक से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर युवक की तलाश शुरु कर दी।थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयुष जैन निवासी कृष्णापुरी ने कई वर्ष पहले अपना दादा की लाइसेंसी बंदूक जो कि वर्तमान में उसके ताऊ के नाम पर है। उससे हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग की वीडियो को उसने सोशल मीडिया एकाउंट इस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस ने आयुष जैन को गिरफ्तार कर बंदूक को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...