मुजफ्फर नगर, नवम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की पाक्षिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जनपद में घटित प्रमुख अपराधों डकैती, लूट, हत्या, बलवा, गृहभेदन, वाहन चोरी, स्नैचिंग, अपहरण, दहेज हत्या एवं बलात्कार आदि के आंकड़ों की गत वर्ष की समान अवधि से तुलनात्मक समीक्षा की गयी।गोष्ठी के दौरान एसएसपी सूरज कुमार राय ने शस्त्र अधिनियम, जुआ अधिनियम, एनडीपीएस, आबकारी एवं गुंडा अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीट खोलने, गोकशी एवं गोवंश तस्करी के अभियोगों, अनावरण को शेष अभियोगों, लम्बित विवेचनाओं तथा विभन्नि अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा की। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करने...