मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डीएवी कॉलेज में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हुआ। इस दौरान घोषणा हुई कि तीन व चार नवंबर को सभी शिक्षक साथी काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य जारी रखते हुए अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं पांच नवंबर को महाविद्यालयों के शिक्षक एकत्रित होकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मांगों को लेकर डिग्री शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन शिक्षकों का सांकेतिक विरोध सोमवार दोपहर एक बजे महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के समक्ष शिक्षक संघ के बैनर तले एक विशाल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न संकायों के सदस्यों और शिक्षकों ने दलगत एवं व्यक्तिग...