मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर हरैटी गांव पहुंचे और विवेक राठी से मिलकर उनके पुत्र रोहन राठी की संदिग्ध हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। परिजनों का आरोप है कि 23 सितंबर की रात रोहन की हत्या की गई, लेकिन पुलिस ने नाममात्र की कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को जेल भेज दिया, जबकि यह हत्या का स्पष्ट मामला है। चौधरी संजीव तोमर ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर असली हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो संगठन बड़ा मोर्चा खोलेगा। इस दौरान महापंचायत में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...