मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: खतौली युवाओं को रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामाजिक संस्था संकल्पित खतौली की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में देश की जानी-मानी कंपनियों ने पहुंचकर युवाओं के बायोडाटा के अलावा इंटरव्यू लिए।रोजगार मेले का शुभारंभ एसडीएम डॉ ललित मिश्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। बड़ी संख्या में युवाओं के पंजीकरण से आयोजन के प्रति क्षेत्र के युवाओं की रुचि भी सामने आई। साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों में रोजगार पाने को लेकर उत्साह नजर आया। युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर नौकरी पाने के लिए प्रयास किए। सामाजिक संस्था संकल्पित खतौली के अध्यक्ष कपिल नागर ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को...