मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर दिए गए बयान से जुड़े मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत से बरी किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। किसान कांग्रेस के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई और इसे लोकतंत्र की जीत बताया। मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि भाजपा नेताओं को विपक्ष के खिलाफ अमर्यादित बयान देने की खुली छूट मिली हुई है। यह भी पढ़ें- भाजपा एक और झूठ और साजिश बेनकाब हो गई : आराधना मिश्रा मनोज चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को अदालत से बरी किया जाना लोकतंत्र और न्याय की जीत है...