Muzaffarnagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट कर घायल किया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव चुड़ियाला में चतर सिंह पुत्र लल्लू तथा जगबीर पुत्र गंगाराम पक्ष के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को चतर सिंह अपने प्लॉट में निर्माण के लिए नींव खोद रहा था। आरोप है इस दौरान जगबीर अपने पुत्रों रोहित, मोहित, अभिषेक व विवेक के साथ वहां आ गया तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः कहासुनी हो गई। आरोप है इस दौरान जगबीर व उसके पुत्रों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर चतर सिंह बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चतर सिंह पक्ष के लोग वहां आ गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा। घायल ने चार हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.