मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: राशन विक्रेता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का जिला स्तरीय सम्मेलन शहर के एक होटल में हुआ। इसमें नगर सहित विभिन्न तहसीलों के राशन विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाए जाने पर हर्ष जताया। वहीं इस दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई। राशन विक्रेता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप राशन विक्रेताओं के परिचय के साथ हुआ। इस दौरान जिला संयोजक के रूप में राजकुमार सिद्धार्थ और नगर अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार पाल की घोषण हुई। इस दौरान सभी ने निर्णय लिया कि मुजफ्फरनगर की नई कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से घोषित करते हुए जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी गठित की जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक राजकुमार सिद्धार्थ व नगर अध्यक्ष संदीप कुमार पाल को अमित कसाना खतौली,...