मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। कस्बे के मोहल्ला मिश्रान में आयोजित 126वीं प्राचीन रामलीला में शनिवार को लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने की लीला का मंचन किया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर श्रीराम विलाप करने लगे। जिसके बाद हनुमान जी सुषेण वैद्य के परामर्श पर हिमालय से पूरा पर्वत उठाकर संजीवनी बूटी ले आए और लक्ष्मण के प्राण बचाए। रामलीला समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि रामायण ज्ञान प्रतियोगिता के फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। महासचिव उमाशंकर ने बताया कि मेले की तैयारियां पूर्ण हैं और सोमवार को दुकानों का आवंटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: मैदानी रामलीला में लक्ष्मण हुए मूर्छित, संजीवनी लाने को पर्वत उठा...