मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: रामराज क्षेत्र में ट्यूबवेल में चोरी का सिलसिला जारी है। बीती रात चोरों ने फिर सोनू गांव पुटठी इब्राहिमपुर के जंगल में एक ट्यूबवेल मे कुम्बल कर हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया है। रामराज थानाक्षेत्र के गाँव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी किसान पवन कुमार पुत्र सुखपाल सिह ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके खेत पर बने हुए टयूबवेल के कमरे मे कुम्बल कर केबल, कटआउट, स्टार्ट,ऑपरेटर समेत हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। कुछ दिन पूर्व चोरों ने गाँव हाशमपुर के जंगल मे तीन ट्यूबवेल में कुम्बल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: हाजीपुर के जंगल में ट्यूबवेलों से मोटर एवं स्टाटर चोरी जिस पर पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नही किया। टयूबवेल में लगातार चोरी की घ...