मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: रामराज। बारिश के चलते रामराज डाकघर परिसर में दो से तीन फुट तक पानी भरने से पूरा कार्यालय तालाब में तब्दील हो गया है। बिजली के उपकरण बंद होने से डाक सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस दौरान कर्मचारी काम करते रहे। भारी बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रामराज डाकघर की बिल्डिंग काफी पुरानी है। सड़क स्तर से काफी नीचे होने के साथ-साथ जर्जर हालत में भी है। बारिश के दौरान हर बार जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। पानी में करंट फैलने की आशंका के चलते कर्मचारी उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां इससे डाकघर का अधिकांश कामकाज ठप पड़ा हुआ है। वहीं, डाकघर पहुंचने वाले ग्राहक भी पानी भरे होने के कारण कार्यालय के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं...