मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/छपार रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह भी पढ़ें- Nainital News: गांधी चौक पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलिसुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को एसपी सिटी अमृत जैन ने शहीद एवं स्मृति स्थल का निरीक्षण कर मंच, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान हाईवे व आसपास के मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए भी विशेष व्य...