Muzaffarnagar News: राजकीय संप्रेक्षण गृह का सचिव ने किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय सचिव डा. सत्येंद्र चौधरी ने सोमवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों के खान-पान, आवास और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव महोदय ने निरुद्ध बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और विधिक सहायता से जुड़े प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कमी न रहे। निरीक्षण के दौरान संस्था कर्मचारी प्रदीप कुमार, सुरजीत कुमार सहित सुरक्षा बल के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.