मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंदियों और उनकी बहनों के बीच भावुक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात का आयोजन कराया गया। जेल प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की गई थीं, जिससे बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुलाकातियों व उनके साथ आये बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए टैंट लगाकर उनके बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए शीतल जल के अतिरिक्त बच्चों के लिए बिस्किट व टॉफी इत्यादि की व्यवस्था की।जेल परिसर के अंदर मुलाकात स्थल को भी सजाया गया। कारागार में निरूद्ध भाइयों को राखी बांधने आयी बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर अपराध को छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प दिलाया व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जेल मे...