Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पी एम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सभी बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाई और मेहंदी के रूपरेखा को बच्चों के हाथों पर उकेरा। बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखियों को स्कूल के छात्रों एवं अध्यापक गणों के माथे पर टीका कर उनके हाथों की कलाइयों में बांधा। सभी छात्रों और अध्यापक गणों द्वारा बालिकाओं की रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर रश्मि, मधुसुदन शर्मा, दीपशिखा, कुलदीप कुमार, सुभाष चंद्र, बाबर एवं छात्र-छात्राएं दुर्गा, वर्षा आरजू, राधिका, अंजनी, शीतल, सुहाना, नबिया, रमशा, अल्फिया, शिखा, लवी, नीतिका, आतीका, निक्की, अवनी, शिफा, वंदना,वंश, कोशिंदर वंश आदि का सहयोग सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- Rampur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.