मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। जानसठ ब्लॉक के ग्राम चित्तौडा के गणेश स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन के लिए आकर्षक राखी पैक तैयार किए जा रहे हैं। समूह की ओर से करीब एक हजार पैकिंग तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पैकिंग को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही इनमें राखी समेत अन्य सामग्री को शामिल किया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इस विशेष पैक की कीमत 125 रुपये निर्धारित की गई है। पैक की पैकेजिंग को भी खास तौर पर तैयार किया गया है, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर इसे उपहार के रूप में भी दिया जा सके। महिलाओं द्वारा हाथों से तैयार किए जा रहे इन उत्पादों से उन्हें स्थानीय स्तर पर रो...