Muzaffarnagar News: रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया हिस्सा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास बाबा चैरिटेबल ब्लड सेंटर बड़ौत की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक और मोनू ठाकुर ने फीता काटकर किया। शिविर में कस्बे और क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए 'खून दान, सबसे बड़ा दान' का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। पुनीत पवार, सचिन गुर्जर, नितिन पाल, विनोद पाल, कपिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.