मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में शंख प्रक्षालन क्रिया को लेकर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में खतौली के योग शिक्षक विजय कुमार ने साधकों को इस क्रिया की प्रक्रिया और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि क्रिया से दो दिन पूर्व दूध व दुग्ध उत्पादों का सेवन बंद कर देना चाहिए और शाम का भोजन नहीं लेना चाहिए। हालांकि, मधुमेह व उच्च रक्तचाप (बीपी) के रोगी अपनी स्थिति के अनुसार हल्का सुपाच्य भोजन लें और नमकीन पानी से परहेज करें। शिक्षक ने बताया कि क्रिया के बाद आधे घंटे शवासन करें और फिर घी-खिचड़ी का सेवन करें। साथ ही क्रिया के तीन-चार घंटे बाद तक सोने से बचें। इस दौरान कमल सैनी, मांगेराम, कृष्णपाल और विनोद कुमार सहित कई साधक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...