मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। भारतीय योग संस्थान इकाई जानसठ की ओर से योग जन जागरण अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ संस्थान के जिला प्रधान शीशपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए शिरोमणि संत रविदास धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान योग साधकों ने लोगों को उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रधान शीशपाल, नेत्रपाल कश्यप, पूर्व प्रधानाचार्य समुद्र सेन, सूरजभान, बबलू प्रजापति, कृष्णपाल, राजकुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, श्रीचंद सैनी, जगदीश प्रसाद, श्रीपाल शर्मा और यशवंत काम्बोज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...