मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोक भवन सभागार में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। इस दौरान पोर्टल, वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगों का अनावरण और आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- अब आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सुरक्षा व सम्मान : महापौर कार्यक्रम का प्रसारण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के मानेकशॉ सभागार में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। इसमें व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, अमर नाथ पाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, ड...