मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मेरठ-सहारनपुर खंड के विधान परिषद चुनाव में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र का एक बेहद जीवंत और ऊर्जावान रूप देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिक्षक और युवा मतदाताओं की चहल-पहल शुरू हो गई, जो ढलती शाम तक बनी रही। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की पुख्ता तैयारियों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस बार के मतदान में सबसे आकर्षक और प्रेरणादायक पहलू महिला मतदाताओं का अप्रत्याशित उत्साह रहा। विशेष रूप से स्नातक सीट पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की अधिक संख्या ने इस चुनाव को एक नया और प्रगतिशील आयाम दे दिया है।जनपद यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिक्षक एमएलसी में दिखा उत्साह, स्नातक सीट पर मतदान की रफ्तार रही धीमी भर में ...