Muzaffarnagar News: युवाओं से सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: छपार। कस्बे के रामलीला ग्राउंड प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ के साथ एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यज्ञ के उपरांत मुख्य वक्ता आचार्य सत्यवीर आर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, संघर्षों और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डाला। आचार्य सत्यवीर आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज से अंधविश्वास व कुरीतियों को मिटाकर 'वेदों की ओर लौटने' का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महर्षि के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नंदकिशोर, सोमनाथ आर्य, राजेंद्र कुमार, रुचिंग गोयल और शंकर गोयल सहित कई आर्य समाजी व श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.