मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक युवक पर आरोप है कि शुक्रवार की देर रात वह पड़ोस में रहने वाली अपनी ही बिरादरी की एक युवती के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक ने युवती से किया रेप इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक शादाब पुत्र शकील के विरुद्ध मुकदमा ...