Muzaffarnagar News: युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के समौली गांव निवासी रूबीना ने बताया कि भाई दिलशाद देर शाम को चाचा के घर किसी काम से गया था। वापस लौटते समय घर के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने रोक लिया। युवकों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी ओर मारपीट करने लगे। मारपीट से बचने के लिए भागने लगा तो उन्होने कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। युवक को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में घायल हुए युवक का उपचार अस्पताल में कराया गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने सोएब व सुनील के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.