मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मोरना दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना को 25 अक्टूबर से चालू करने गन्ने का भाव 600 रूपये प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया हुआ। शुक्रवार को किसानों ने अपनी मांगो को लेकर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की व शासन प्रशासन के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई।धरने पर मौजूद प्रगतिशील किसान सतीश सहरावत ने बताया कि मिल 25 अक्टूबर को चालू होने पर ही किसान व मिल दोनो को लाभ होगा चीनी के भाव बढ़े है, मिल चलेगी तभी चीनी का अधिक उत्पादन होगा ओर भाव के हिसाब से मिल को भी अधिक लाभ होगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम ऑफिस घेरा वहीं गन्ने की फसल का समय से निस्तारण हो सकेगा और किसान गेहूं की बुवाई समय ...