मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने 6 घंटे में ट्यूबवैल मोटर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटर के कटे हुए हिस्से,तांबे का तार,चोरी में प्रयुक्त औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मंगलवार को ग्राम पुरबालियान निवासी सोनू पुत्र लियाकत ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके खेत में लगी ट्यूबवेल से अज्ञात चोर स्टार्टर व तार चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात्रि निजामपुर चौराहे के पास से तीन आरोपियों शाहनबाज उर्फ़ भूरा पुत्र जलालुद्दीन,साकिब पुत्र मीरहसन उर्फ़ मीरा तथा दिलशा...